विधिक और प्रशासन के संरक्षण मे खोला गया टेंडर : डॉ खेतवाल

नैनीताल: लेक ब्रिज टोल टेंडर पर अपना पक्ष रखते हुए पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि टेंडर में कोई अनियमितता नहीं है। विधिक राय परामर्श के बाद प्रशासन संरक्षण मिलने के बाद ही टेंडर खोला गया। उन्होंने कहा लोकल बाइकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क सिर्फ बाहर से आने वाली बाइकों पर लगाया गया है। ठेकेदार से हुई गलती के कारण लोकल बाइक रुकी थीं, अब तल्लीताल में 2, बारापत्थर में 2 और फांसी गदेरे में 1 लोकल व्यक्ति तैनात किया गया है। नैनीताल के स्थानीय निवासियों, बच्चों और अधिवक्ताओं से कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। बाहर पढ़ने गए बच्चों को फ्री स्टिकर दिए जाएंगे।मॉल रोड पर वाहनों का दबाव कम करना। इसके लिए चारपहिया वाहनों को नीचे प्राधिकरण की पार्किंग में पार्क करने की अपील की गई।अध्यक्ष ने कहा कि चुंगी का प्रस्ताव पहले ही सभासदों द्वारा पास किया जा चुका है और यह मिनट बुक में दर्ज है।