राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 509वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 509वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 509 वें दिन पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत अपने स्वर्गीय पिताजी तारा दत्त गुरु रानी की स्मृति में स्मृति पौध लगाया।
इधर दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनके द्वारा संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के बैनर तले 3 जुलाई 2024 से नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर आंदोलन जो कि राज्य में एक अनोखे पौधारोपण आंदोलन के रूप में नजीर बन गया है। इसके तहत आज उत्तराखंड शासन द्वारा संविदा में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए कट ऑफ डेट 2018 रखकर वर्ष 2008 तक के संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है ।जिसके लिए उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है । साथ ही कुमाऊँ मंडल विकास निगम गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी कर्मचारियों का उनके द्वारा किए गए संघर्ष के लिए भी आभार प्रकट किया है।और उत्तराखंड शासन से आशा प्रकट की है कि उनके द्वारा पूर्व में गठित उप समिति के माध्यम से कट ऑफ डेट 2018 से बढ़ाकर कट ऑफ डेट 2025 की जानी चाहिए। जिससे दोनों निगमों सहित विभिन्न विभागों में विगत कई वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ मिल सकेगा ।इसके लागू होने से 2015 तक के कर्मचारी भी नियमितीकरण का लाभ उठा सकते हैं।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि अब निगम प्रशासन को चाहिए कि वर्ष 2008 तक के कर्मचारियों की वरीयता सूची शीघ्र जारी करते हुए नियमितीकरण की कार्रवाई प्रारंभ कर देनी चाहिए उन्होंने संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी पदाधिकारियों व निगम कर्मचारियों का आभार प्रकट किया है कि उन्होंने उनके पौधारोपण अभियान को सहयोग दिया है और दे रहे हैं।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के शोध छात्र का डॉ तनय बर्मन का चयन भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय न्यू दिल्ली के एन एम एच पी एम यू में साइंटिस्फिक के कंसल्टेंट 2 पद पर चयन हुआ है
Ad Ad