रन टू लिव संस्था द्वारा बारहवीं नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन प्रतियोगिता 27 अगस्त को होगी, दिल से दिल के लिए दौड़ लगाएंगे प्रतिभागी, आयोजकों ने तैयारी शुरू की

नैनीताल। रन टू लिव संस्था द्वारा रविवार को तल्लीताल स्थित एक होटल में आगामी 27 अगस्त को आयोजित होने वाली बारहवीं नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन को लेकर पत्रकारों को आयोजकों ने बताया कि इस बार मैराथन की थीम दिल से दिल के लिए दौड़ रखी गई है। जिसमे कई देशों के अब तक 300 से अधिक धावकों द्वारा पंजीकरण किया जा चुका है। रन टू लिव संस्था के आयोजक हरीश तिवारी ने बताया कि यह उनका बारहवा संस्करण है जो आगामी 27 अगस्त रविवार को सुबह 7 बजे डीएसए मैदान से दिल से दिल के लिए दौड़ थीम पर आधारित है। दौड़ का शुभारंभ 27 अगस्त को सुबह 7 बजे डीएसए मैदान से किया जाएगा जो रॉक हॉउस कंपाउड कालेज तल्लीताल होते हुए एलआईसी ऑफ इंडिया मल्लीताल से आर्य समाज मंदिर होते हुए वापस डीएसए मैदान पर सम्पन्न होगी। मैराथन 3 वर्गों में कराई जा रही है जिसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर व 5 किलोमीटर में दौड़ होगी। जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम आने पर वाले धावक को 50 हज़ार, द्वितीय को 25 हज़ार व तृतीय को 15 हज़ार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वही महिला वर्ग में प्रथम आने वाली महिला को 25 हज़ार द्वितीय आने वाली को 10 हज़ार व तृतीय आने वाली को 5000 का नगत इनाम दिया जाएगा इसके साथ ही लोकल धावकों को बढ़ावा देने के लिए नगत पुस्कार दिया जाएगा। बताया कि रविवार सुबह 8 राज्य दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश,पंजाब राजस्थान,बंगाल, हिमांचल से 300 से अधिक धावकों के पंजीकरण हो चुके है जो लगातार बढ़ रहे है। कहा कि मैराथन में इस बार टोटल प्राइस मनी 3 लाख 6 का रखा गया है। कहा कि जो उनके द्वारा पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है वह 8 अगस्त के तक पूरा हो जाएगा। साथ ही उन्होंने गरीब निर्धन परिवारों से आने वाले मेधावी बच्चो के लिए लोगो से आगे आकर मदद करने की अपील की ताकि वह बच्चे भी दौड़ में हिस्सा ले सके। पत्रकार वार्ता दौरान सागर देव राड़ी, सुधीर वर्मा, विनय पाठक कमल जगती आदि मौजूद थे l