मौसम बना पर नहीं हुई बर्फबारी पर्यटक निराश

नैनीताल l सरोवर नगरी में बीती रात्रि ओलावृष्टि वह बारिश हुई लग रहा था कि रात्रि में बर्फबारी होगी लेकिन सुबह मौसम सांप हो गया l ओलावृष्टि और बारिश के बाद नगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है l बारिश के चलते नगर की विद्युत आपूर्ति ठप रहने से नगरवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी l रात में बारिश के बाद नगर की बिजली अचानक गुल हो गई जिसके चलते लोगों ने अंधेरे में ही रहे l मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 24 व 25 जनवरी को बर्फबारी होने की उम्मीद थी बीती रात्रि ओलावृष्टि वह बारिश के बाद लग रहा था कि रात्रि में बर्फ हो जाएगी लेकिन बारिश के चलते बर्फबारी नहीं हो सकी सुबह मौसम खुल गया l बर्फबारी नहीं होने से पर्यटक भी मायूस दिखे यहां बर्फबारी देखने के लिए पर्यटकों की बीते कई दिनों से भीड़ जुटी हुई है लेकिन बर्फबारी नहीं होने से वह मायूस दिखे l नगर में सुबह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके चलते लोगों ने जगह-जगह पर आग से कर ठंड दूर की l