श्री मां नयना देवी मंदिर में पाचवें दिन की कथा की शुरुआत भारी वर्षा के बीच हुई
आज पांचवें दिन की कथा की शुरुआत भारी वर्षा के बीच हुई। शुरुआत में मौसम के रुख को देखते हुए श्रद्धालुओं की संख्या थोड़ी कम रही,जैसे ही मौसम सुहावना हुआ देखते ही देखते पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। व्यास पीठ से श्री चन्द्र शेखर अधिकारी जी ने बतलाया कि भागवत में नवरात्र को केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि, शक्ति जागरण और जीवन-सिद्धि का अवसर बताया गया है। यह समय भक्ति, अनुशासन और साधना के माध्यम से देवी कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम अवसर माना गया है। आज मुख्य यजमान श्री मनोज चौधरी कमल जोशी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजीव लोचन साह सपत्नीक बैठे। भागवत आरती के पश्चात आज चने का प्रसाद वितरित किया गया आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के सचिव श्री प्रदीप कुमार शाह उपाध्यक्ष श्री घनश्याम लाल साह कोषाध्यक्ष श्री किशन सिंह नेगी प्रधान आचार्य श्री बसन्त बल्लभ पाण्डेय चंद्रशेखर तिवारी भुवन कांडपाल गणेश बहुगुणा नवीन चंद्र तिवारी मून बहादुर शाह प्रशासनिक अधिकारी सुरेश मेलकानी बसन्त जोशी राजीव दुबे बृज मोहन जोशी श्रीमती अमिता साह शालिनी शाह सुमन साह मंजू रौतेला मुन्नी भट्ट जुटे रहे।











