गेमिंग जोन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, विस्फोट से टूटा शटर

नैनीताल। शहर के मल्लीताल स्थित आर्य समाज मंदिर के समीप संचालित मायाजाल गेमिंग जोन में गुरुवार देर रात करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद हुए विस्फोट से दुकान का शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि जिस भवन में गेमिंग जोन संचालित हो रहा है, उसके ऊपर होटल है और आसपास भी कई दुकानें हैं। समय पर आग बुझाए जाने से आग अन्य प्रतिष्ठानों तक नहीं फैल सकी। गेमिंग जोन के संचालक यशपाल पाठक ने बताया कि आग से उन्हें करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से गेमिंग जोन में लगे कई मिरर टूट गए और अन्य उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन करने पर करीब छह लाख रुपये की क्षति सामने आई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  29वें कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि, भारतीय सेना का बलिदान सदियों तक प्रेरणा देगा-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य, हमें भारतीय सेना पर गर्व है- प्रवीण आर्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad