श्री राम सेवक सभा द्वारा नव संवत्सर के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

नैनीताल l श्री राम सेवक सभा द्वारा नव संवत्सर के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । सभा भवन में आयोजित नव वर्ष संवत् 2082 का शुभारंभ मनोज साह ,आशीष बजाज ,डॉ किरण लाल साह ने दीप प्रज्वलन कर किया । पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ राशि फल एवं वर्ष फल सुनाया । श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों ने देवी भगवती मैया ,महिषासुर मर्दनी सहित कुमाऊनी नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया । नगरपालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल , पूर्व सभासद ईशा साह ,आशीष बजाज ,डॉ किरण लाल साह ने फागोत्सव 2025 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए । प्रॉफ ललित तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया ।प्रथम पुरस्कार 7500 तथा ट्रॉफी मनोज कुमार मन्नू ,द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपया विमल जोशी तृतीय पुरस्कार रुपया 3500 समय राज साह को प्रदान किया गया । चार सांत्वना रुपया 1000 डॉ मोहित सनवाल , प्रखर साह ,प्रमोद प्रसाद ,संभू को प्रदान किए गए। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के संयोजक हिमांशु जोशी , राजीव दुबे नए फागोत्सव फोटो की प्रदर्शनी लगाई जिसे सभी ने सराहा ।कार्य क्रम में गिरीश जोशी ,अशोक साह ,जगदीश बवाड़ी , विमल चौधरी ,बिमल साह ,राजेंद्र बिष्ट ,राजेंद्र लाल साह ,मुकेश जोशी , दिनेश भट्ट ,हरीश राणा, घनश्याम साह ,हीरा रावत , कमलेश ढौंडियाल रेखा त्रिवेदी , अतुल साह , देवेंद्र लाल साह, भुवन बिष्ट , गोविंद ,डॉ मनोज बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad