हिल्स क्राउन एकेडमी में बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया।

देहरादून। आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर हिल्स क्राउन एकेडमी, जैन प्लॉट, रायपुर क्षेत्र में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की देश भक्ति से भरपूर गीत, नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बी.आर. आर्य, अपर सचिव- सचिवालय, उत्तराखंड सरकार की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। आर्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व, देशभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायी संदेश दिया।
सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आर एस राठी ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया, तथा उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों को विद्यालय के द्वारा आयोजित कार्यकम में आने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर हिल्स क्राउन एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ आर. एस. राठी, शुभम् राठी, काजल राठी के अतिरिक्त सभी अध्यापिकाएं एवं बच्चों के बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहें।












