लोअर मॉल रोड नहीं खुली, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने शुरू किया धरना



नैनीताल। लोअर मॉल रोड 15 अगस्त तक नहीं खुलने पर माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने शनिवार शाम चार बजे से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने लोअर मॉल रोड पर ग्राउंड जीरो में लेटकर विरोध जताया। व्यापार मंडल ने सड़क को जल्द खोलने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन की ओर से पूर्व में जारी सूचना के अनुसार, 26 जून को अधिशासी अधिकारी रत्नेश सक्सेना ने पुनीत टंडन और मीडिया के समक्ष 15 अगस्त वाले सप्ताहांत तक लोअर मॉल रोड को पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए खोलने का आश्वासन दिया था। इस आश्वासन के बाद व्यापार मंडल ने अपना प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया था। उनका कहना है कि निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद सड़क का काम पूरा नहीं हुआ है। पिछले कुछ समय से निर्माण कार्य भी बंद पड़ा था। सड़क बंद होने से व्यापारियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, माउंटेन मैराथन की सामान्य रूटिंग भी प्रभावित हो रही है। पुनीत टंडन ने कहा कि जब तक लोअर मॉल रोड को यातायात के लिए नहीं खोला जाता, उनका धरना जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर में 1 तक 30% मतदान हुआ

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad