राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को स्टेशनरी वितरण किया।


देहरादून। आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को देश के 80वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी में राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली तत्पश्चात विद्यालय में देश भक्ति से भरपूर नारे एवं गीत गए।
आज के कार्यकम में लायंस क्लब देहरादून सेनेट्रियल की ओर से संस्थापक लॉयन विनोद कुमार बहुगुणा, अध्यक्ष डंगवाल, सचिव लॉयन राकेश बहुगुणा, कोषाध्यक्ष लॉयन उनियाल की ओर से बच्चों के लिए स्टेशनरी एवं फल वितरण किया गया, दगड़या फाउंडेशन की और से मोहित कोटी, सोहन सिंह पंवार ने बच्चों के लिए खाने की सामग्री वितरण की गई,
आज ध्वजारोहण प्रधानाचार्य अर्चना रुहेला, लॉयन विनोद कुमार बहुगुणा तथा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ स्वामी एस चंद्रा ने संयुक्त रूप से किया, इस अवसर पर बहुगुणा जी ने बच्चों देश की आजादी पर प्रकाश डालते हुए अपनी शिक्षा पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी 1988) के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा, ने सभी का स्वागत किया तथा विद्यालय परिवार की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य अर्चना रुहेला एवं ललिता नौडियाल ने पुष्प गुच्छ भेंट किया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए फूल और बैंड भेंट किए।
बच्चों ने एक से एक बढ़कर देश भक्ति से भरपूर गीत नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर श्रीमती रिंकी देवी, मिथलेश मोगा भोजन माता, अभिभावक संघ अध्यक्षा रिंकू देवी, सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्या एवं यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बंटू आर्या के नेतृत्व में राजकीय बी. डी. पांडे जिला अस्पताल में क़ो फल,जूस आदि का वितरण किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad