जनसंवाद दिवस पर ब्लाक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने सुनीं लोगों की समस्याएं


नैनीताल l जन संवाद दिवस ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। महरागाव में जल्द ही 3 लाख की लागत से देवी मन्दिर का सौन्दर्य करण किया जायेगा साथ ही हैडियागांव व चनोती खड़की में 3 –3लाख की लागत से दोनो मार्गो का निर्माण होगा। स्वच्छता से संबंधित कार्यों के लिए जल्द ही न्याय पंचायत स्तर पर कूड़ा निस्तारण हेतु चार से पांच गावों में एक स्वच्छक रखा जायेगा जिसका ग्राम पंचायत स्तर से धन राशि दी जायेगी जनसंवाद दिवस में स्वास्थ्य,समाज कल्याण, पशुपालन , मनरेगा, जल संस्थान कृषि विभाग से संबंधित मुद्दे छाए रहे। साथ ही जल्द विभागीय कार्यों के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों से आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण करने के निर्देश दिए इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख ,जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट, अनिल चनोतिया, प्रधान हेमा आर्य, राधा कुल्याल, जया बोहरा, कमला देवी,लक्ष्मण गंगोला, पूरन लाल, कमल गोस्वामी, गणेश जोशी, पवन बेलवाल, दिनेश चन्द्र, इंदर मेहता, विपिन जतवाल सुरेन्द्र सूर्या, महेश भण्डारी, खिमराम , चन्द्र बल्लभ, कमल जोशी, नवीन क्वीरा, धीरेंद्र जीना,दुर्गा दत्त पलड़िया, सहायक पंचायत विकास अधिकारी कैलाश गोस्वामी, बीना बेनवाल मंदिरा बुदियाल, नेहा त्रिपाठी, किरन मेहरा पशुपालन डॉo दिक्षित, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे