संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आज भी जारी रहा।

Advertisement

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आज भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि नियमितीकरण की कट ऑफ डेट 2024 जारी करने की मांग को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत राज्य में अपनी मांग को मनाने के अनूठे आंदोलन के तहत 112 वे दिन भी पौधारोपण जारी रहा। उनके नेतृत्व में आज पिथौरागढ़ के पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण की मांग को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम जारी रहेगा। जब तक नियमितीकरण नहीं किया जाता है।
इधर दिनेश गुरु रानी ने राज्य में सबसे पहले कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व 4500 मानदेय देने पर निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर व निगम प्रबंधन का आभार प्रकट किया है। उन्होंने आशा प्रकट की है कि गढ़वाल मंडल विकास निगम का प्रबंधन भी निगम कर्मचारियों को बोनस देगा। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीजी की घोषणा का स्वागत करते हुए आशा प्रकट कि निगम प्रबंधन द्वारा भी अक्टूबर माह का वेतन शीघ्र कर्मचारियों को दिया जाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह शोभाराम गोपाल बिष्ट दीपक रावल नरेंद्र थापा शामिल रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement