नारायण नगर क्षेत्र के लोगों ने कूड़ा निस्तारण प्लांट का किया विरोध, जिला प्रशासन से उप जिलाधिकारी तथा पालिका से अधिशासी अधिकारी नारायण नगर क्षेत्र के लोगों से वार्ता करने पहुंचे थे

नैनीताल l बुधवार को एक बार फिर नारायण नगर क्षेत्र के लोगों ने कूड़ा निस्तारण प्लांट लगने का विरोध किया l क्षेत्र के लोगों के साथ जिला प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी राहुल शाह नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल प्लांट के मैनेजर सहित अनेक लोग क्षेत्र के लोगों से वार्ता करने के लिए वहां पहुंचे हुए थे वहां के लोगों से उप जिलाधिकारी राहुल सर नई वार्ता की लेकिन क्षेत्र के लोगों ने साफ कहा कि क्षेत्र में किसी भी हालत में वह कूड़ा निस्तारण प्लांट को नहीं लगने देंगे उप जिलाधिकारी राहुल साहनी क्षेत्र के लोगों को कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह विरोध में रहे l क्षेत्र के सभासद भगवत रावत तथा सभासद मनोज शाह जगाती ने कहा कि यहां कूड़ा निस्तारण प्लांट नहीं लगने दिया जाएगा l उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण प्लांट लगने से पूरे नारायण नगर क्षेत्र में गंदगी बढ़ेगी साथ ही आसपास के पेयजल स्रोत भी सूख जाएंगे l उन्होंने कहा कि पहले भी नारायण नगर क्षेत्र के लोग 1 माह तक धरने पर बैठे रहे किसी ने उनसे वार्ता तक नहीं की l कूड़ा प्लांट को किसी दूसरे स्थान पर लगाया जाए इस मौके पर क्षेत्र के दर्जनों लोग सहित महिलाएं भी मौजूद थी l











