किलबरी मार्ग में हुआ भूस्खलन वाहनों की आवाजाही हुई बंद

नैनीताल l नगर के किलबरी मार्ग में सड़क धंसने से इस मार्ग पर यातायात पूरी तरीके से ठप हो गया है इस मार्ग के धंसने से इस मार्ग में जाने वाले ग्रामीण इलाकों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है पॉलिटेक्निक के पास सड़क का 15 मीटर का हिस्सा धंस गया है जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरीके से ठप हो गई है सभासद भगवत रावत ने मार्ग में वेरीकटिंग करा कर आवाजाही रोकी l केवल दो पहिया वाहन है इस मार्ग में आ जा सकते हैं l इस मार्ग से रोजाना कई ग्रामीण क्षेत्र के लोग सरोवर नगरी को आते हैं इसके अलावा दर्जनों रिजॉर्ट को इस मार्ग से होकर जाते हैं l












