संस्था ने अपने 72 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक समारोह आयोजित किया

नैनीताल l अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के तत्वावधान में आयोजित समारोह में संस्था ने अपने 72 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक समारोह आयोजित किया गया, संस्था ने हेल्थ नेटकिंग सेवा संस्थान के संस्थापक डा. सूर्य प्रकाश भट्ट को सम्मानित किया विधायक राजपुर रोड़- खजान दास एवं संस्था के अध्यक्ष रोशन धस्माना के हाथों से दिया गया l
मुख्य अतिथि विधायक- खजान दास ने कहा हेल्थ नेटवर्किंग सेवा संस्थान के संस्थापक डॉ. सूर्य प्रकाश भट्ट जी की पूरी मेडेकल टीम को बधाई दी, डा. सूर्य प्रकाश भट्ट ने अपने उदबोधन में कहा कौथिग में दस दिवसीय निशुल्क हेल्थ कैंम्प का संचालन किया जो कि खेल ग्राउन्ड, रेसकोर्स, देहरादून में किया गया था तथा समय-समय पर पूरे उत्तराखण्ड में निःशुल्क हेल्थ कैम्प का आयोजन करते रहें हैं, कैम्पों में विषेश सहयोग सूर्या अस्पताल, कनिष्क अस्पताल, कैलाश अस्पताल, कनिष्क अस्पताल, दून नर्सीग होम आदि के सहयोग से हम यह कार्य कर पाते है सभी का आभार ब्यक्त किया. इस अवसर पर उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध गायिका संगीता ढौण्डियाल, गजेंद्र भण्डारी, उदय शंकर भट्ट सहित काफी संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं स्थानिया गणमान्य लोग उपस्थित रहे l











