होटल के कमरे में लगी टाइल्स भरभरा कर गिरी एक लाख से अधिक का मोबाइल टूटा


नैनीताल। दिल्ली के पर्यटक का होटल के कमरे में लगी टाइल्स से 112000 का s22 अल्ट्रा मोबाइल टूट गया। पर्यटक ने तल्लीताल पुलिस को शिकायती पत्र देकर एनसीआर दर्ज करवाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के पर्यटक अंकित बर्मा जू रोड के राजा गेस्ट हाउस में रुके थे। बताया कि अंकित वर्मा ने ट्रिपल बैड का कमरा ₹4000 में लिया था। एंट्री करने के बाद कमरे में टेबल के ऊपर रखा मोबाइल के ऊपर कमरे में लगी होटल की टाइल्स भरभरा कर गिर पड़ी जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। अंकित वर्मा ने रिसेप्शन में जाकर होटल कर्मचारी को बताया कि उनका मोबाइल टाइल्स गिरने से टूट गया है जिस पर होटल कर्मी द्वारा उसे रिपेयर कराने के लिए कहा लेकिन महंगा मोबाइल फोन होने के कारण ठीक होने में करीब ₹28000 का खर्चा आ रहा था जिस पर उक्त कर्मचारी आनाकानी करने लगा और ज्यादा रकम होने के कारण मना करने लगा। पर्यटक ने पूरी घटना चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा को बताया l पर्यटक जहां रुके थे चीता कांस्टेबल श्री राणा वहां पर जाकर पर्यटक ने पूरी घटना उन्हें बताई l पर्यटक अंकित वर्मा ने तल्लीताल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है l