साह-चौधरी समाज नैनीताल द्वारा अपनी संस्कृति और धरोहर के संरक्षण के लिए प्रथम राजेंद्र लाल साह ओपन और 11वी चंद्र लाल साह इंटर स्कूल मेमोरियल ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इंटर स्कूल चैंपियन सनवाल स्कूल बना।

नैनीताल l साह-चौधरी समाज नैनीताल द्वारा अपनी संस्कृति और धरोहर के संरक्षण के लिए प्रथम राजेंद्र लाल साह ओपन और 11वी चंद्र लाल साह इंटर स्कूल मेमोरियल ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन वृंदावन स्कूल मे श्रीमती शीला साह, आलोक साह और श्रीमती राखी साह के सहयोग से किया गया।
प्रतियोगिता के ओपन वर्ग मे 13 प्रतिभागियों और इंटर स्कूल मे नैनीताल के 5 स्कूल के 27 बच्चो द्वारा भागीदारी की गई। ऐपण प्रतियोगिता के निर्णायक बृजमोहन जोशी, श्रीमती शीला साह, श्रीमती सुधा साह और श्रीमती जानकी साह थी।
कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेंद्र साह जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद साह सीओ सिटी नैनीताल थे l जिनके द्वारा ऐपण की बारीकियों पर विचार रखे गए और बताया गया की ऐपण को बनाने के कुछ नियम है लेकिन समय के साथ ये सब खत्म हो गए हैं लेकिन आयोजको द्वारा बच्चो और बड़ो को फिर से अपनी संस्कृति की तरफ जोड़ने के लिए एक अच्छा प्रयास किया जा रहा है।
टेक्निकल निर्णायक श्री बृजमोहन जोशी जी द्वारा प्रतिभागियों को ऐपन की बारीकियों से अवगत करवाया गया। प्रतियोगिता के इंटर स्कूल कैटेगरी मे प्रथम स्थान निहारिका साह एमएल साह बालिका स्कूल, द्वितीय स्थान स्वर्णिका साह आल सेंट्स कॉलेज, तीसरा स्थान आरती आर्या सनवाल स्कूल,चतुर्थ स्थान अस्मिता सनवाल स्कूल,पंचम स्थान भूमिका त्रियाल भारतीय शहीद सैनिक स्कूल,छठा स्थान कृतिका भारतीय शहीद सैनिक स्कूल ओपन कैटेगरी मे प्रथम स्थान श्रीमती अंकिता रौतेला,द्वितीय स्थान श्रीमती मेघना साह,तीसरा स्थान श्रीमती दीक्षा साह,चतुर्थ स्थान श्रीमती मुन्नी चौधरी,पंचम स्थान श्रीमती मीना साह,छठा स्थान श्रीमती नंदी चौधरी जी को प्राप्त हुआ। इंटर स्कूल चैंपियन सनवाल स्कूल नैनीताल बना।
कार्यक्रम के पुरस्कार प्रमोद साह, सुरेश लाल साह, सुरेश चंद्र चौधरी, मनोज साह द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सभी निर्णायको को भी सम्मानित किया गया और वृंदावन स्कूल को उनके सहयोग के लिए एक मोमेंटो समाज द्वारा भेंट किया गया,अगले वर्ष इस प्रतियोगिता को आयोजित करने से पूर्व अप्रैल माह में एक प्रशिक्षण देना का प्रयास किया जाएगा l कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती राखी साह द्वारा कहा गया। कार्यक्रम में साह-चौधरी समाज नैनीताल के अध्यक्ष सुरेश साह, सचिव सुरेश चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, हितेश साह, हर्षित साह,मयंक साह, मोहित लाल साह,भारती साह, मोहित साह,घनश्याम लाल साह आदि उपस्थित रहे l

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट से नैनीताल तक स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज
Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad