दीवार से गिरकर युवक की मौत

नैनीताल। नगर के निकटवर्ती दुर्गापुर मे मंगलवार को होली में मनोरंजन कर रहे युवक की दीवार से गिरकर मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय नन्ने लाल सक्सेना सभी लोगों के साथ होली खेल रहा था 11 बजे नाचते होली खेलते खेलते वह 20 फिट ऊंची दीवार से नीचे गिर गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। नन्ने नैनीताल नगर में अखरोट बेचकर अपनी आजीविका चलाता था। नन्हे के निधन से परिवार में कोहराम मच गया है l
Advertisement
ADVERTISEMENTS











