कानपुर से घूमने आए पर्यटक की मौत


नैनीताल। कानपुर से नैनीताल घूमने आए
32 वर्षीय सैलानी की चलते चलते रास्ते में गिरकर मूर्छित हो गया। जिसके बाद उसके दोस्तों से नगर के बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे अस्पताल में पर्यटक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

कोतवाली पुलिस के अनुसार नई बस्ती कानपुर निवासी शबाब अहमद 32 अपने दोस्तों के साथ घूनमे के लिए नैनीताल आया था। मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए टिफिन टॉप गया था। जहां से शाम को लौटते समय वह अचानक रास्ते में गिरकर बेहोश हो गया। दोस्तों के प्रयास के बाद जब वह नहीं उठा तो वह उसको आनन फानन में अस्पताल ले आए। जहाँ डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इधर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉक्टर हिमांशु ने बताया कि 32 वर्षीय शबाब अहमद को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। इधर कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचित कर शव को मोर्चरी में रख दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने जताया शोक और कहा कि………….. (नैनीताल में खेल जगत की बड़ी हस्ति #अहमद सिद्धिकी नहीं रहे!)——————————————————————
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad