कानपुर से नैनीताल घूमने आए युवक की मौत


नैनीताल। कानपुर से नैनीताल घूमने आए एक युवक की देर शाम मौत हो गई। आनन-फानन में उसके दोस्त उसे बी डी पांडे अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक कानपुर निवासी शबाब अहमद अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। मंगलवार को वह दोपहर में अपने दोस्तों के साथ नगर के टिफिन टॉप घूमने गए हुए थे। देर शाम वापस जब वह अपने दोस्तों के साथ लौट रहा था तब अचानक से रास्ते में गिर कर बेहोश हो गया। जिसके बाद उसके दोस्त उसे आनन-फानन में उसे तत्काल बी डी पांडे अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के दोस्तों ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।