दो तेंदुओं के आपसी संघर्ष में एक तेंदुए की मौत

नैनीताल। वन क्षेत्र मनोरा के नैना गाँव में गुरूवार की सुबह दो तेंदुओं के आपसी संघर्ष में एक तेंदुए की मौत हो गई। सूचना के बाद वन विभाग ने तेंदुए के शव को रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नैनीताल हल्द्वानी रोड पर वन क्षेत्र मनोरा के अंतर्गत नैनागांव के समीप जंगल में दो तेंदुओं के बीच आपसी संघर्ष हो गया। इस दौरान तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीण डर गए।
जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। जहा त कुछ देर की खोजबीन के बाद एक तेंदुए का शव पेड़ में लटका मिला।
वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। बताया कि प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष के चलते होना प्रतीत हो रहा है। बताया की पोस्टमार्ट रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।











