कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को याद किया

नैनीताल l नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल, पर्वत पुत्र स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के जन्मदिवस / पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय, तल्लीताल में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने श्रद्धेय स्व. तिवारी जी को याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए उनका हमेशा स्मरण किया जाएगा। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि नगर कांग्रेस कमेटी,नैनीताल एक स्वर में प्रदेश सरकार से मांग करती है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी जी के नाम पर रखा जाए।
इस अवसर पर मोहन कांडपाल, सरस्वती खेतवाल, कैलाश अधिकारी, राजेन्द्र व्यास,बंटू आर्य,कुन्दन. सिंह बिष्ट,राजेन्द्र सिंह मनराल, सुखदीप सिंह आनंद,ज्येष्ठ प्रमुख भीमताल हिमांशु पांडेय, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर भाई, दिनेश कर्नाटक,कमलेश तिवारी,जिला महासचिव यूथ कांग्रेस ललित सिंह बोरा, दिनेश पांडेय पूर्व उपसचिव छात्रसंघ गौरव कुमार धीरज बिष्ट, त्रिभुवन फर्त्याल, कमल जोशी, विनोद परिहार मो.जुनैद हनी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement