विधानसभा भर्तियों पर बोली खंडूरी अब आगे चीजों को सुधारने पर देना चाहिए देर शाम नगर के पाषाण देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

नैनीताल l विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के नैनीताल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया l उन्होंने नगर के पाषाण देवी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की l इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा भर्ती घोटालों पर कहां कि पूर्व की सरकारों और कार्यकाल में क्या हुआ अब इस पर नहीं जाना चाहिए, बल्कि सरकार को पूर्व में हुए गलत निर्णयों को किस तरह सुधारा जाए इस पर जोर देना चाहिए। हालांकि भर्ती घोटाले समेत तमाम राजनैतिक सवालों से खंडूरी बचती हुई दिखी।मंगलवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी नैनीताल क्लब पहुंची। देर शाम क्लब में विधायक सविता आर्य समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने पाषाण देवी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान पत्रकार वार्ता में भर्ती घोटाले को लेकर उन्होंने कहा कि वैधानिक पद पर होने के कारण वह राजनीतिक विषयों पर अधिक बात नहीं करेंगी। मगर पुरानी सरकारों और कार्यकालों में हुई भर्तियों पर बात करने के बजाए अब आगे इसमें कैसे सुधार किया जाए इस पर विचार करना चाहिए। कहा कि प्रदेश में सरकार प्रयास कर रही है कि सरकारी विभागों में पदों पर नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से हो। जिसके लिए कई अहम निर्णय लिए गए है। प्रदेश में 2014 से पूर्व की नियुक्तियों पर एक्शन नहीं लिया गया। जिसके कारण कोटिया रिपोर्ट में स्पष्ट है। उन्होंने बीते दिनों रखे गए देश के बजट को प्रगतिशील बताया। कहा कि सरकार ने देश के हर नागरिक को बजट के दायरे में लाने का काम किया है। विधानसभा सत्र को लेकर कहा कि गैरसैड़ में आगामी सत्र प्रस्तावित है। हालांकि सरकार की ओर से ऐसी कोई जानकारी अभी साझा नहीं की गई है, मगर मार्च तक सत्र आयोजित होने की उम्मीद है। जोशीमठ और नैनीताल में हो रहे भूस्खलन को लेकर भी वह गंभीर दिखी। कहा कि सरकार का पूरा ध्यान जोशीमठ की ओर है। प्रदेश के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों को सुरक्षित रखने के भी प्रयास सरकार कर रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, गोपाल रावत, दयाकिशन पोखरिया, सभासद मोहन नेगी, भुपेंद्र बिष्ट, विश्वकेतु वैद्य, मोहित लाल साह, अतुल पाल, विमला अधिकारी, मनोज जोशी रोहित भाटिया सभासद कैलाश रौतेला मोहन नेगी उमेश गढ़िया दीपिका बिनवाल जीवंती भट्ट प्रतिभा जोशी विक्रम रावत विकास जोशी मुकेश मेहरा संतोष कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे l











