126 वाँ नेताजी सुभाष जन्मोत्सव संपन्न नेताजी सुभाष स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य


केन्द्रीय आर्य युवक परिषद जिला फरीदाबाद के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस का 126 वाँ जन्मोत्सव
आर्य समाज सेक्टर 15 फरीदाबाद में सोल्लास
मनाया गया I उल्लेखनीय है कि आपका जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक उड़ीसा में हुआ था I

मुख्य अतिथि अनिल आर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद दिल्ली) ने कहा कि नेताजी सुभाष स्वतंत्रता संग्राम के महा नायक थे उनका बलिदान त्याग सदियों तक समाज का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा I उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके अंग्रेजी सता को खुली चुनौती दी I वह जाति वाद मुक्त समता मूलक समाज की स्थापना करने के हिमायती थे I राष्ट्र की वर्तमान परिस्थितियों में पूरे हिन्दू समाज को संगठित होना आवश्यक है तभी हम राष्ट्र की रक्षा कर पायेगे देश में जहां जहां हिन्दू अल्पसंख्यक हुआ वहां अलगाववाद वा आंतकवाद पनपा है I

यह भी पढ़ें 👉  बिना डिग्री इलाज करने वाले झोलाछापों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर लाल ने सीएमओ कैंप कार्यालय हल्द्वानी में दिया ज्ञापन

वैदिक विद्वान आचार्य हरिओम शास्त्री ने महर्षि दयानन्द जी की 200 वी जयंती पर नयी योजनाए बनाने का आह्वान किया I आचार्य अजय आर्य के ओजस्वी भजन हुए I विदुषी श्रुति सेतिया ने महिला समाज को समाज जागृति करने का आह्वान किया I
समाजसेवी डॉ. गजराज सिंह आर्य व आर पी हंस का अभिनंदन किया गया I

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का कुमाऊँ विश्वविद्यालय में समापन

मंच संचालन जिला महामंत्री अशोक शास्त्री ने किया व जिला अध्यक्ष विद्या भूषण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया I

प्रमुख रूप से एडवोकेट पी के मित्तल, विजय भूषण आर्य, जितेंद्र सिंह आर्य, वीरेंद्र योगाचार्य, नंद लाल कालरा, दास राम आर्य, मकेन्द्र कुमार, महेश आर्य, विमला ग्रोवर, मदन लाल तनेजा, डॉ विनोद सोनी (जयपुर), रंजीत कोर ,रघुवीर शास्त्री, सुधीर कपूर, सत्य प्रकाश भारद्वाज, विजेंद्र शास्त्री
आदि उपस्थित थे I

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad