स्व० चन्द्र लाल साह ठुलघरिया का 102वीं जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, मशरूम यूनिट और फ़ोटो प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

नैनीताल l सी०आर०एस०टी० इण्टर कालेज, में विद्यालय के पूर्व प्रबन्धक, समाजसेवी स्वप्नदृष्टा, पर्यावरण विद्, एवं पर्वतारोही स्व० चन्द्र लाल साह ठुलघरिया का 102 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायमूर्ति श्री आशीष नैथानी ने सर्वप्रथम विद्यालय में स्थापित मशरूम उत्पादन इकाई एवं फोटो प्रदर्शनीय का उ‌द्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक पद्मश्री अनूप साह, पर्यावरणविद् श्री विनोद पाण्डे एवं मशरूम विशेषज्ञ श्री एन० के० वर्मा द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं छात्रों को मशरूम उत्पादन के विभिन्न चरणों से अवगत कराया ,साथ ही उपस्थित जन समूह के समक्ष इन विभिन्न चरणों का प्रदर्शन किया गया। पद्मश्री अनूप साह द्वारा सभी अतिथियों को बताया गया कि मशरूम उत्पादन रोजगार का जरिया कैसे बन सकता है, एवं छात्र स्कूल में ही मशरूम उगा कर इसका उपयोग कर सकते है। परिवारिक जनों ने दीप प्रज्जवलन कर बूज्यू को याद किया तथा उनके कार्यों को विस्तार से बताया ।
मुख्य अतिथि मा० उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आशीष नैथानी द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया, अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि बुजुगों का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिये तथा उनके कार्यों को सहेजना चाहिये। इस तरह के आयोजन हमें अपने बुजुगों के प्रति संवेदना का बोध कराते है. आज के परिप्रेक्ष में ये जरूरी है कि हम अपने बुजुगों के साथ बैठें, उनसे बात करें उन्हें समय दे। सी०आर०एस०टी० इण्टर कालेज, के छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा सी०आर०एस०टी० प्राइमरी विंग के छात्र तथा छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यकम प्रस्तुत कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डे द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। जे०एन०यू० के रिटायर्ड प्रो० पुष्पेश पंत द्वारा भेजे गए वक्तव्य को पर्यावरणविद् विनोद पाण्डे द्वारा पढ़ा गया जिसमें ‘बुज्यू’ के प्रति उनका अनुराग तथा संस्मरण प्रदर्शित हुआ। विशेष वक्ता के रूप में प्रो० शेखर पाठक द्वारा चन्द्र लाल साह ‘बुज्यू’ के जीवनवृत्त पर विस्तृत व्याख्यान देते हुवे कहा गया कि उन्होंने विद्यालय में पहली फिल्म सोसायटी, संगीत सभा बनायी। स्काउट कमिश्नर के रूप में सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग रहे। वो बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे तथा समय से आगे की सोच रखते थे। पद्मश्री अनूप साह द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुवे अपने पिता स्व० चन्द्र लाल साह ‘बुज्यू’ को अपना प्रेरणा श्रोत बताया तथा उनके संस्मरण सुनाए। पर्यावरणविद विनोद पाण्डे द्वारा नेचर वॉक तथा छात्रों द्वारा बनाए गये यात्रा वृत्रांत पर प्रकाश डाला। जे०के० शर्मा द्वारा छात्र जीवन में “बुज्यू’ के साथ सम्पर्क तथा पुराने दिनों को साझा किया। नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष डा० सरस्वती खेतवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उनके द्वारा कार्यक्रम की सराहना करते हुए, भविष्य में और वृहद आयोजन करने की बात कही। विद्यालय प्रबन्ध समिति सदस्य आलोक साह द्वारा बूज्यू को याद करते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिये खास है क्योंकि आज ही के दिन उनके पिता जगदीश साह जी का भी 100 वॉ जन्म दिन है। उनके द्वारा ‘बुज्यू’ और अपने पिता स्व० जगदीश साह पर अपने संस्मरण सुनाए तथा सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर मोबाइल फोटोग्राफी तथा यात्रा वृतांत के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, जिनमें मोबाईल फोटोग्राफी में राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ ,निशान्त की दीपा आर्या ने प्रथम स्थान सी०आर०एस०टी० इण्टर कालेज नैनीताल के मनीष कुमार ने द्वितीय स्थान, भा०श०सं०वि० नैनीताल के वैष्णवी ने तृतीय स्थान तथा सांत्वना पुस्कार राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ निशान्त के मो० इमरान ने प्राप्त किया इसके निर्णायक के० एस० सजवाण, हिमांशु जोशी, महेन्द्र सिंह बिष्ट थे ।यात्रावृतांत में मो० ला० सा०बा०वि० मन्दिर राफिया ने प्रथम स्थान ,भा० श० सै०वि० नैनीताल की भावना तिवारी ने द्वितीय स्थान मो०ला० सा० बा० इण्टर कालेज की हया फातिमा ने तृतीय स्थान, भा०श०सै०वि० नैनीताल की दिशा कत्यूरा, तथा संजना बिष्ट ने सांत्वना पुरूस्कार प्राप्त किया ,निर्णायक पर्यावरणविद् विनोद पाण्डे, मनमोहन चिलवाल थे विशेष पर्यावरण पुस्कार भा०श० सै०वि० नैनीताल की छात्रा संजना गैड़ा को दिया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए विद्यालय द्वारा श्री महेश लाल साह वरिष्ठ अधिवक्ता, सेवानिवृत ग्रुप कैप्टन अच्युत ,मशरूम विशेषज्ञ नवीन वर्मा ,श्री अक्षोभ साह एवं फिल्म अभिनेता ललित तिवारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गीता साह, दीपा साह, सुधा साह, प्रांजल साह, अदिती साह, सिद्धार्थ साह, दिनेश साह, मनोज बिष्ट, रूचिर साह, सुरेश साह, राजीव लोचन साह, विनोद पाण्डे, प्रदीप पाण्डे पी०के० पाण्डे, राजेश साह, मिथिलेश पाण्डे, अदिति खुराना, प्रभाकर जोशी वरिष्ठ अधिवक्ता, श्री ललित सिंह जीना, श्री रितेश साह, श्री राजेश कुमार, श्री हिमांशु जोशी, डा० गौरव भाकुनी, गीता बिष्ट, तारा जोशी गौतम साह, मनीष साह, शैलेन्द्र चौधरी, राजेश लाल, विपिन चन्द्र, दीपा विष्ट गणेश दत्त लोहनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा० सोबन सिंह बिष्ट एवं अनुपम उपाध्याय द्वारा किया गया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad