शिक्षक संघ कूटा ने सांसद अजय भट्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के संविदा और अतिथि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराने के साथ ज्ञापन दिया।

नैनीताल l कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा नैनीताल ने सांसद संसदीय क्षेत्र नैनीताल उधमसिंह ,भारत सरकार एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार अजय भट्ट को मां नंदा देवी महोत्सव नैनीताल के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचने के दौरान कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के संविदा और अतिथि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराने के साथ ज्ञापन दिया। कूटा ने कहा कि यह शिक्षक वर्षों से विश्वविद्यालय के परिसरों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 10 वर्ष से अधिक कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने के लिए निर्देशित किया गया जिसे इन संविदा एवं अतिथि शिक्षकों के लिए भी लागू किया जाय तथा नियमित किया जाय। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा ऐसे शिक्षकों को न्यूनतम वेतनमान 50000 देने के लिए नियम बनाया है जो केंद्रीय विश्वविद्यालयों तथा अधिकतर अन्य राज्यों के राजकीय विश्वविद्यालयों में लागू किया गया है परंतु उत्तराखंड राज्य के विश्विविद्यालयों तथा महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को मात्र 35000 रुपए दिए जा रहे हैं जो। कूटा ने इन शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन देने की मांग की है। कूटा ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में कार्यरत नियमति प्राध्यापकों जिन्हें 10 वर्ष पूर्ण हो गए हैं को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमानुसार पे लेवल 15 देने की भी मांग की है। कूटा की तरफ से अवसर पर अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी तथा महासचिव डॉ.विजय कुमार ने ज्ञापन दिया। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य ,गोपाल रावत उपस्थित रहे

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad