नैनीताल से हल्द्वानी जा रहा टवेरा वाहन खाई में गिराछह पर्यटक व एक चालक था तैनात

नैनीताल। लखनऊ से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों का वाहन वापसी में ज्योलीकोट के समीप खाई में गिर गया। जिसमें चालक व एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको सुशीला तिवारी इलाज के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गोमतीनगर लखनऊ निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी ( 24), सिद्धांत सिंह ( 23), आदर्श मिश्रा (23) व निखिलेंद्र सिंघल ( 23) नैनीताल घूमने आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह यह सब घूमकर हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ उसके वाहन यूके 04 टीबी 3870 से काठगोदाम को निकल गए। वह ज्योलीकोट एक नम्बर से थोड़ा आगे पहुँचे ही थे कि टैक्सी अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई औऱ टैक्सी सवारों की चीख पुकार निकल गई। एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकाल लिया। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि चालक व निखिलेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। 108 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है।











