चाणक्य लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने दीक्षांत समारोह में लहराया सफलता का परचम!

रुद्रपुर l कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में चाणक्य लॉ कॉलेज, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट अकादमिक उपलब्धियों से पूरे परिसर में गौरव और उत्साह का वातावरण बना दिया। एल.एल.बी. सत्र 2024–25 में 77.83% अंक प्राप्त कर कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्रा मीतु गोयल ने एक नहीं, बल्कि तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए — वाइस चांसलर गोल्ड मेडल, ठाकुर इंद्र सिंह नयाल मेमोरियल गोल्ड मेडल और गौरा देवी गोल्ड मेडल। वहीं, एल.एल.एम. वर्ग में कुमार रजत ने 79.25% के शानदार प्रदर्शन से वाइस चांसलर गोल्ड मेडल अर्जित किया।
इसी कड़ी में, बी.ए. एल.एल.बी. में 69% अंक प्राप्त करने पर आयुषी गुप्ता को स्वर्गीय मोहन चंद्र पांडे गोल्ड मेडल से नवाजा गया। इन तीनों मेधावी विद्यार्थियों को भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से सम्मान प्राप्त हुआ — जो चाणक्य लॉ कॉलेज के लिए गौरव और प्रेरणा का ऐतिहासिक क्षण बन गया।इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। कॉलेज के चेयरमैन श्री एस.पी. सिंह और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रविंद्र सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि, “यह उपलब्धियाँ हमारे संस्थान के उच्च शिक्षण मानकों और विद्यार्थियों की निष्ठा का परिणाम हैं।” कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपाक्षी जोशी ने भी गद्गद् स्वर में कहा — “हमारे छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय स्तर पर सम्मानित होना इस बात का प्रमाण है कि चाणक्य लॉ कॉलेज न केवल विधि शिक्षा में, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण में भी अग्रणी है।” इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षकगण — सलीम अहमद, अनिल कुमार, डॉ. आयशा आमीन, डॉ. हरकमल कौर, डॉ. रुबीना सुल्तान, प्रतिभा सिंह, मनप्रीत कौर, आकांक्षा रघुवंशी, सिद्धि अग्रवाल, हिमानी फुलारा एवं वर्णिका वर्मा ने भी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad