नैनीताल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
नैनीताल l उत्तराखंड कांग्रेस के सह प्रभारी मनोज यादव ने बुधवार को नैनीताल क्लब में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में न परीक्षाएं ठीक से हो रही हैं, न नियुक्तियाँ, और सरकार जवाब देने से बच रही है।
मनोज यादव ने एनटीए पर निशाना साधते हुए कहा, “एनटीए को ‘नो टेस्ट एजेंसी’ बना दिया गया है।” उन्होंने मांग की कि संसद में मंत्री स्पष्ट करें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है और छात्रों पर बल प्रयोग क्यों हुआ। यादव ने आगे कहा, “अब धर्मेंद्र प्रधान के साथ गृह मंत्री अमित शाह को भी इस्तीफा देना चाहिए। देश के 1.5 करोड़ लोगों को संसद जवाब दे कि नेता प्रतिपक्ष को इस प्रकार क्यों हटाया गया और स्टेडियम को जेल क्यों बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। पिछले 12 सालों में 152 पेपर लीक हुए हैं और 7.5 करोड़ छात्रों ने परीक्षा दी है। जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, ऐसा कृत्य ब्रिटिश काल में होता था। यादव ने नीट परीक्षा का हवाला देते हुए कहा कि इस बार 2.50 करोड़ कम छात्र परीक्षा में बैठे, जिससे स्पष्ट है कि छात्रों का पढ़ाई से भरोसा उठ रहा है। उन्होंने कहा, देश में 18 से 29 वर्ष के 60 करोड़ युवा हैं, लेकिन न परीक्षा है, न नौकरी। सरकार को जवाब देना होगा। इसके बाद कार्यकर्ता जलूस की भीड़ में नैनीताल क्लब से मल्लीताल बाजार होते हुए रिक्शा स्टैंड मल्लीताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की तथा शिक्षा मंत्री से इस्तीफा की भी मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम में, प्रदेश के शहर प्रभारी मनोज यादव, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व विधायक रंजीत रावत, पूर्व सांसद डॉक्टर महेंद्र सिंह पाल,नगर अध्यक्ष सचिन नेगी , छात्र महासंघ के अध्यक्ष आशीष कबडवाल,पूर्व नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल, हिमांशु पांडे, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य, शार्दुल नेगी, मीमांसा आर्य, रईस अहमद, मुन्नी तिवारी ,गोपाल बिष्ट, ललित जोशी, हरेंद्र बोरा, कश्ती बिष्ट, सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
बाइट + कांग्रेस की सह प्रभारी मनोज यादव ।












