राजकीय पॉलिटेक्निक के गौरव गणतंत्र दिवस परेड में भागीदारी करेंगे

नैनीताल l गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नईं दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल के नेवल एनसीसी कैडेट द्वारा परेड के लिए चयनित होने की उपलब्धि हासिल की गई है। विगत 3 वर्षो से संस्था के नेवल एनसीसी कैडेट्स द्वारा गणतंत्र दिवस कैंपों में निरंतर प्रतिभाग किया जा रहा है।
इस वर्ष पेट्टी ऑफिसर गौरव कबड़वाल सूचना प्रौद्योगिकी द्वितीय वर्ष के छात्र का चयन प्रधामंत्री रैली के लिए हुआ है।इस उपलब्धि पर संस्था प्रधानाचार्य श्री पी o आर o पटेल, कमान अधिकारी 05 यू o के o नेवल एन सी सी के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन चंद्र विजय नेगी, एन सी सी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट जया बोहरा, विभागाध्यक्ष सिविल श्री सुमित किमोठी, क्रीडा अधिकारी श्री नवनीत मिश्र, एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी सुश्री कविता नेगी, श्री राजेश लोहनी तथा अन्य एन सी सी कैडेट्स ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित कैडेट को शुभकामनाए दी।











