सेंट जॉन्स विद्यालय के बच्चों ने पौधारोपण किया

नैनीताल l सरोवर नगरी नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स विद्यालय में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल कार्यालय द्वारा प्रभारी सचिव सिविल जज (सी.डी ) नैनीताल के निर्देशानुसार कार्यालय की अधिकार मित्र श्रीमती किरण रतूड़ी द्वारा हरेला उत्सव कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण अभियान के संदर्भ में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने और पेड़ों और पारिस्थितिक संरक्षण के महत्व को उजागर करने के बारे में विद्यालय के छात्राओं एवं छात्रों को जागरूक किया और बुरांश, कनौल,तेजपत्ता के पौधे लगाए गए एवं गेंदा, हाइड्रेंजा, आदि फूलों को भी रोपा गया उक्त कार्यक्रम में सूखाताल वार्ड की सभासद श्रीमती गजाला कमाल,सैनिक स्कूल वार्ड की सभासद श्रीमती लता दफौटी, नारायणनगर वार्ड के सभासद भगवत सिंह रावत, अयारपाटा के सभासद मनोज साह जगाती, श्रीमती तारा बोरा,नीतू आर्या,तथा विद्यालय की ओर से सीनियर कॉर्डिनेटर ज्योति त्रिपाठी, मिडिल कॉर्डिनेटर अनीता बोरा,विक्रम सिंह रावत, आशा जोशी,किरण मेर,लता फर्त्याल, मोनिका वर्मा, रुचि साह,पल्लवी जोशी,दिया आर्या ,शाहीन,तुलसी,पूनम, रेणु एवं समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad