उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 753वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 753वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 753वे दिन पलेटा धूसाखान शिव मंदिर परिसर में अपने स्वर्गीय पिता तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में स्मृति पौध लगाया।इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख पुजारी मोहन चंद्र ओली, गोविंद कापड़ी, गौरव पांडे उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।










