विशेष कार्याधिकारी ललित मोहन आर्य 10 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक जनपद भम्रण पर रहेंगे
नैनीताल l विशेष कार्याधिकारी ललित मोहन आर्य 10 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक जनपद भम्रण पर रहेंगे।
इस आशय की जानकारी प्रभारी अधिकारी (प्रोटोकोल) राहुल शाह ने बताया कि 10 फरवरी (शुक्रवार) को आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल एवं जिलाधिकारी से भेट वार्ता करेंगे। इसके उपरान्त अपराह्न में विकास भवन भीमताल में विभिन्न कार्यालयों में योजनाओं की वस्तुस्थिति एवं प्रगति की समीक्षा एवं अनुश्रवण करेंगे। 11 फरवरी को विकास खण्ड भीमताल के विभिन्न ग्रामों का भम्रण एवं कार्यक्रमों एवं कार्यों की भौतिक वस्तुस्थिति का अनुश्रवण। 12 फरवरी एवं 13 फरवरी को विकास खण्ड धारी के विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण एवं जनता से संवाद करेंगे। 14 फरवरी को विकास खण्ड कालाढूंगी एवं रामनगर के विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण एवं जनता से संवाद करेंगे।
————————————-
Advertisement
ADVERTISEMENTS











