धारी में पटवारी घूस लेते पकड़ा गया

नैनीताल ।ननैनीताल जनपद के तहसील धारी में नियुक्त पटवारी निर्मल बोरा द्वारा शिकायतकर्ता की गांव मौड़ा तहसील धारी स्थित भूमि नाप के एवज में पैसो की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। जिसकी शिकायत उसने टौल फ्री नं0-1064 पर की थी। उक्त शिकायत की जाँच से पटवारी निर्मल बोरा हाल तैनाती तहसील धारी पर लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल-हल्द्वानी द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 26.09.2026 को अभियुक्त पटवारी निर्मल बोरा को शिकायतकर्ता से 30,000/-रूपये रिश्वत लेते हुये तहसील धारी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।
निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन महोदय द्वारा अपील की गयी है कि “सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं0 1064 एवं व्हाटस्अप हैल्पलाईन नं0 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।









