ई-रिक्शा चार्जिंग के लिए हुआ स्थल चयन

नैनीताल। शहर में जल्द ही पैडल रिक्शा पुरी तरह से बन्द होने वाले हैं।ब्रिटिश समय से चल रहे पैडल रिक्शा की संख्या 70 में से मात्र 11 रह गयी है।
नैनीताल में कुल 39 ई रिक्शा चलाने की अनुमति दी गई है। वर्तमान समय में 25 ई रिक्शा चलाये जा रहे हैं।
चार्जिंग की व्यवस्था न होने के कारण 14 ई रिक्शा नहीं लाये गए थे। जिस कारण 11 पैडल रिक्शा अभी भी चलाये जा रहे थे व शेष 69 पैडल रिक्शा को कबाड़ में तब्दील कर दिया गया है। जिसके बाद अब नैनीताल में सिर्फ़ ई रिक्शा ही चलाये जाएँगे। पिछले काफी लंबे समय सई रिक्शा चार्जिंग के लिए जगह नहीं मिल रही थी। जिस कारण रिक्शा यूनियन की ओर से ई रिक्शा नहीं लाये गए थे।
पालिका की ओर से डीएसए मैदान के पास ई रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट बनाया गया है। जिसके बाद नैनीताल मॉल रोड की शान पैडल रिक्शा का सिर्फ़ इतिहास रह जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि डीएसए मैदान ई रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट बनाया गया है। बिजली के कनेक्शन के लिए ऊर्जा निगम से अनुमति लेने के लिए पत्र लिखा गया है।

Advertisement