श्रीमद् देवी भागवत कथा चौथे दिन भी जारी

नैनीताल l श्रीमद् देवी भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में पूज्य व्यास कपिल देव महाराज जी ने मां की महिमा का वर्णन किया परिक्षित की कथा सुनाकर किस प्रकार राजा जन्मेजय ने व्यास जी के मुखारविंद से देवी भागवत कथा की महिमा का श्रवण पान किया इस प्रसंग को सविस्तार सुनाया साथ ही मां भगवती के बाग बीज मंत्र (एं)की महिमा के प्रसंग में सत्यव्रत ब्राह्मण की कथा का श्रवणपान कराया। तेरी ऊंची अटरिया कैसे आऊं मां इस भजन को सुना कर पूर्ण पंडाल भक्तिमय हो गया । मुख्य यजमान में श्री मां नैना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजीव लोचन साह व दूसरे यजमान श्री भीम सिंह कार्की सपत्नीक बैठे कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट को उपाध्यक्ष श्री घनश्याम लाल साह सचिव से हेमंत शाह उपसचिव श्री प्रदीप शाह कोषाध्यक्ष श्री किशन सिंह नेगी शैलेश साह मनोज चौधरी सहित आचार्य कर्मचारी व वरिष्ठ न्यासी उपस्थित रहे

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad