राष्ट्रीय राजमार्ग ओगला व अस्कोट के मध्य स्थित पिनोरा शिव मंदिर परिसर में इस वर्ष की अंतिम पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा के दसवें यात्री दल को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने सभी यात्रियों को माल्टा का जूस पिलाते हुए स्वागत किया

नैनीताल । राष्ट्रीय राजमार्ग ओगला व अस्कोट के मध्य स्थित पिनोरा शिव मंदिर परिसर में इस वर्ष की अंतिम पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा के दसवें यात्री दल को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने सभी यात्रियों को माल्टा का जूस पिलाते हुए स्वागत के साथ हिमालय बचाओ अभियान के तहत उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं करने, हिमालय को कूड़ा मुक्त करने की शपथ दिलाई।
साथ ही यात्रियों को पौधारोपण अभियान के 756 वे दिन जोड़ते हुए कालापानी व गुंजी में पौधारोपण हेतु पौधे दिए। दिनेश गुरु रानी द्वारा कैलाश यात्रा में जा रहे कुमाऊं मंडल विकास निगम के रसोइयों को भी पौधारोपण अभियान से जोड़ा। यात्रियों ने शिव मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपित करते हुए कहा कि दिनेश गुरु रानी द्वारा हिमालय बचाओ अभियान के तहत जो सराहनीय कार्य किया जा रहा है वह आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा।
यात्रियों ने कहा कि वह हिमालय को कूड़ा मुक्त करने में सहयोग प्रदान करेंगे व पौधों का रोपण करेंगे ।साथ ही यात्रा पूरी करने के बाद अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे व अन्य को भी प्रेरित करेंगे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनके द्वारा प्रथम कैलाश यात्री दल से लेकर सभी यात्री दलों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत जोड़ा गया और उनके माध्यम से पौधारोपण भी कराया गया। उन्होंने कहा कि वह विगत कई वर्षों से यह कार्य करते आ रहे हैं ।उन्होंने पौधारोपण को सफल करने के लिए यात्रियों के साथ-साथ निगम के गाइडो, रसोइयों,पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी ,होलीडे होम अल्मोड़ा, कैंप गुजी व ग्रेफ कैंप पिनोरा के कर्मचारियों का भी आभार प्रकट किया। आज के कार्यक्रम में दल के कोऑर्डिनेटर चंदन राणा, महेश दास, सूरज गिरी, ललित कुमार, गौरव पांडे, विक्रम सिंह पाल दल के संपर्क अधिकारी उपस्थित रहे।