नगर के ठंडी सड़क स्थित शनि देव मंदिर के स्थापना दिवस पर होंगे धार्मिक अनुष्ठान

नैनीताल l नगर के ठंडी सड़क स्थित शनि देव मंदिर का स्थापना दिवस शनिवार 11 फरवरी को मनाया जाएगा l इस मौके पर मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे मंदिर के व्यवस्थापक हेमचद्र जोशी ने बताया कि मंदिर में प्रातः विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के बाद दोपहर में सुंदरकांड भजन कीर्तन तथा उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा l उन्होंने बताया स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू कर दी गई है साथ ही मंदिर को विद्युत मालाओं से सजाया जाएगा l उन्होंने नगर की श्रद्धालु जनता से भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है l
Advertisement
ADVERTISEMENTS











