रंगारंग कार्यक्रम के साथ सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का प्रारंभ

नैनीताल l सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीपीयू निरीक्षक श्री नरेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि श्री उमेश्वर रावत उप मुख्य वार्डन नागरिक सुरक्षा, सीपीयू उपनिरीक्षक श्री मुकेश दत्त नौटियाल, श्री दीपक कुमार, प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती सुबोधिनी जोशी आदि अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित थी । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया एनएसएस प्रभारी श्रीमती कविता सिंह रुहेला ने अतिथियों का स्वागत पुष्प पादप भेंट कर किया गया । स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना गान, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि श्री नरेश कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न नियमों की जानकारी दी। जिसमें माइनर ड्राइविंग के नियम, जेबरा क्रॉसिंग का इस्तेमाल आदि नियम एवं विभिन्न आर्थिक दंडो की जानकारी स्वयंसेवकों को दी गई। श्री उमेश्वर सिंह रावत ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी तथा छात्राओं से आह्वान किया कि आप इस शिविर में जो भी सीखे उसे अपने दैनिक जीवन में भी उतारें तभी शिविर का उद्देश्य सफल होगा। प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती सुबोधनी जोशी द्वारा छात्राओं के सर्वांगीण विकास में एनएसएस की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया कार्यक्रम सह प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी देवली द्वारा अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती मधु कोरी, सुष्मिता जोशी, वनिता शाह, रितु मलिक, नम्रता देवली आदि शिक्षिकाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी एस. चन्द्रा उपस्थित रहे।











