प्रताप बिष्ट के जिला के जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने किया स्वागत

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने उनका फूलमाला से स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले प्रताप बिष्ट ने इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रताप बिष्ट ने कहा कि जिस तरह मैं हमेशा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला हूं, उसी तरह अपने दूसरे कार्यकाल में भी संगठन को और मजबूत करने का काम करूंगा। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने उनको जिला अध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत बधाइयां दी।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad