साह-चौधरी समाज, नैनीताल द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन 12 जुलाई को

नैनीताल ।साह-चौधरी समाज, नैनीताल द्वारा आयोजित”छात्र-छात्राओं की मेहनत, युवाओं का जोश, बुजुर्गों का आशीर्वाद–2026″ कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 12 जुलाई 2026 को सायं 3:00 बजे, गोवर्धन हॉल, मल्लीताल, नैनीताल में किया जाएगा।
इस गरिमामय समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अंकित साह (ब्लॉक प्रमुख, बेतालघाट, नैनीताल) रहेंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रकाश चौधरी (मुख्य महाप्रबंधक, सेवा निवृत्त, नाबार्ड) उपस्थित रहेंगे।
साह-चौधरी समाज, नैनीताल के अध्यक्ष मनोज साह एवं सचिव शैलेन्द्र चौधरी ने समाज के सभी सदस्यों एवं नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं तथा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करें।
मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में शिक्षा, प्रतिभा सम्मान, युवा प्रेरणा एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
आप सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम हेतु सादर आमंत्रित किया जाता है।











