रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण आज छठे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद पिथौरागढ़ द्वारा प्रायोजित कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण आज छठे दिन भी जारी रहा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरु रानी ने बताया कि प्रातः छात्रों ने स्वच्छता कार्यक्रम चलाया‌। उसके बाद योग प्राणायाम की जानकारी दी गई। छात्रों ने गुरना देवी मंदिर परिसर में पौधों में पानी डालने के बाद घाट से पंचेश्वर तक 25 किलोमीटर का रिवर रन किया। साथ ही आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण रिवर गाइड अरविंद नेगी भूपेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह पदम सिंह दीपक, वेद प्रकाश भट्ट द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण में 25 छात्र प्रतिभा कर रहे हैं छात्रों ने घाट से पंचेश्वर तक की गई राफ्टिंग को रोमांचक्कारी बताया।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement