सीएमबीएडी पी योजना के तहत कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा संचालित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण आज छठे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l सीएमबीएडी पी योजना के तहत कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा संचालित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण छठे दिन भी जारी रहा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरुरानी ने कहा कि विकासखंड कनालीछीना के 19 छात्रों ने प्रार्थना राष्ट्रगान हिमालय शपथ पौधारोपण के बाद झुलाघाट के तालेश्वर मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। उसके बाद काली नदी में तालेश्वर से बलतडी तक 11 किलोमीटर का रिवर रन किया ।छात्रों ने काली नदी में राफ्टिंग प्रशिक्षण के साथ-साथ आपदा प्रबंधन की जानकारी भी ली ।छात्रों को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण राजेंद्र सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश विनोद धामी द्वारा दिया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  साह का सक्रिय संपर्क अभियान जारी बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं से बढ़ाया संपर्क, कहा उनका चुनावी अभियान अधिवक्ता हितों को प्राथमिकता देने वाला।
Ad
Advertisement