पाषाण देवी मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान

नैनीताल। नगर के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में सावन माह के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से 100 लीटर दूध से रूद्राभिषेक किया गया। इसके बाद 12 बजे से हवन तथा 3 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। उसके बाद, भजन कीर्तन, आरती तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर यजमान आकाश राणा, अर्पण जैन , गिरीश शाह, सुनील, नवीन, किशन लाल शाह, सौपतनी थे। इस मौके पर मुख्य पुजारी आचार्य भगवती प्रसाद जोशी व मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट थे। इस अवसर पर मंदिर में दर्जनों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में अमित डालाकोटी, प्रमोद सुयाल, हरीश पांडे, नीरज, अनीता शाह, आशा मनराल, आरुष सुयाल, ममता मिश्रा, राजेश मिश्रा, अभिषेक सुयाल, तारा पांडे, प्रगति जैन, भगवती शर्मा, मंजू रौतेला, पंकज, वर्षा धीरज, आदि जुटे हुए थे।