नियमो का उल्लंघन करने पर पर सीजन से पहले 52 होम स्टे का पंजीकरण निरस्त

नैनीताल । जिला पर्यटन विकास विभाग ने पर्यटन सीजन से पहले जिले के होटल, होमस्टे में निरीक्षण शुरू कर दिया है l सीजन से पहले ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 52 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त हुआ l
मंगलवार को पर्यटन विभाग की ओर से 20 होमस्टे इकाइयों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 15 इकाइयां मानकों के अनुरूप संचालित मिलीं। वहीं नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की गई। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी बताया कि बिना पंजीकरण संचालन पर चार होम स्टे इकाइयों पर प्रति इकाई 10,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इसके साथ ही सीजन शुरू होने से पहले ही जिले म3 अब तक होमस्टे में संचालक के निवास न नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए नैनीताल जनपद में 52 होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि होमस्टे योजना का उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्वरोजगार देना और पर्यटकों को पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराना है। बिना मेजबान के होम स्टे का संचालन अवैध है। इसके साथ ही विभाग की ओर से आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा l
फोटो —