हार्दिक आभार एवं अभिनंदन संदेश, हल्द्वानी के समस्त व्यापारी भाइयों की ओर से महापौर आदरणीय गजराज सिंह बिष्ट एवं नगर निगम बोर्ड के पार्षद एवं नगर निगम प्रशासन का हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन ।

हल्द्वानी के समस्त व्यापारी भाइयों की ओर से माननीय महापौर आदरणीय श्री गजराज सिंह बिष्ट जी एवं नगर निगम बोर्ड के पार्षद एवं नगर निगम प्रशासन का हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन ।

हल्द्वानी पंजाबी जन कल्याण समिति के शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा, संदीप गांधी, राजीव बग्गा एवं अवनीश राजपाल, कनिष्क ढींगरा, कनिका वासुदेवा पंजाबी जन कल्याण समिति की तरफ से नगर निगम द्वारा प्रस्तावित पाँच गुना किराया वृद्धि पर पुनर्विचार करने तथा व्यापारियों को राहत देने का विनम्र अनुरोध किया गया था । हमें अत्यंत हर्ष है कि आदरणीय गजराज सिंह बिष्ट जी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त श्री परितोष वर्मा जी, पार्षद श्री राजेंद्र अग्रवाल (मुन्ना जी) एवं श्री महेश पाठक जी के साथ चर्चा कर व्यापारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया ।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों का नाम अनिवार्य रूप से प्रकाशित करें - आयुक्त दीपक रावत ने मुख्य अभियंता, UPCL को दिए निर्देश

महापौर जी के प्रयासों से ₹1 के स्थान पर ₹1.50 किराया निर्धारित करने का अनुरोध स्वीकार किया गया, जिससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली । साथ ही दो मंजिला निर्माण के लिए सरल एवं आसान प्रक्रिया से अनुमति दिए जाने का निर्णय भी लिया गया, जिससे व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के विस्तार एवं विकास में बड़ी सुविधा मिलेगी । यह निर्णय व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं दूरदर्शी है ।

यह भी पढ़ें 👉  रिफॉर्म उत्सव’ के तहत नागरिकों से प्रशासनिक सुधारों हेतु सुझाव आमंत्रित

इस अवसर पर सभी व्यापारी भाइयों ने आदरणीय गजराज सिंह बिष्ट जी का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया ।

इस जनहितकारी प्रयास में सहयोग प्रदान करने वाले पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रदीप बिष्ट जी, योगेश शर्मा जी अध्यक्ष, श्री पंकज कपूर जी, श्री आशीष मल्होत्रा जी, श्री राजीव जायसवाल जी, श्री मनोज जायसवाल जी, श्री नंदकिशोर वर्मा जी तथा पार्षद प्रतिनिधि श्री गोपाल भट्ट जी का भी हृदय से आभार एवं धन्यवाद ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad