उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय मैं गुरुवार को कार्यशाला आयोजित हुई

नैनीताल l उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी में गुरुवार को वित्तीय समावेशन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक को देहरादून से आये महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्रबंधक योजना दीपक कोहली, सहायक महाप्रबंधक एम एस डसीला, क्षेत्रीय प्रबंधक एस एस नेगी, वरिष्ठ प्रबंधक सुधीर तिवारी ने संबोधित किया। वित्तीय समावेशन से समग्र विकास पर सघन चर्चा की गई। बैठक में बैंक के कॉरपोरेट एजेंट स्टारफीन इंडिया के नेशनल हेड प्रदीप उपाध्याय SRPS संस्था के जिला समन्वयक गोविंद आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रभारी बी डी नैनवाल द्वारा किया गया।