क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नैनीताल सुरेन्द्र सिंह बिष्ट के छोटे बेटे मयंक ने उत्तीर्ण की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा कराए (जे ई ई-एडवांस) 2025 की परीक्षा ।

नैनीताल l क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नैनीताल सुरेन्द्र सिंह बिष्ट के छोटे बेटे मयंक ने उत्तीर्ण की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा कराए (जे ई ई-एडवांस) 2025 की परीक्षा । मयंक ने सेंट जोसफ कॉलेज से 12 वी साइंस से स्कूल में 3 रैंक के साथ पास की है l जे ई ई एडवांस की परीक्षा पास करने के बाद हालाकि उन्हें आईआईटी जैसे संस्थानों में कम्प्यूटर साइंस में दाखिला मिलना मुश्किल होगा परन्तु कम्प्यूटर साइंस में आईआईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थानों में आसानी से एडमिशन हो सकता है l मयंक ने इस परीक्षा को पास करने के लिए किसी कोचिंग संस्थान का सहारा भी नहीं लिया सेल्फ स्टडी कर उन्होंने इस परीक्षा को पास किया है। मयंक की इस कामयाबी से उनके माता पिता भाई और परिजनों में खुशी की लहर है । मयंक का बड़ा भाई चित्रांशु भी कम्प्यूटर साइंस से बी टेक करने के बाद वर्तमान में बेंगलूर में जापान की कंपनी हिटाची में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad