सुन्दर काण्ड के साथ 23 जुलाई से नव साँस्कृतिक सत्संग समिति में शुरू होगी रामलीला की तालीम

नैनीताल l नव साँस्कृतिक सत्संग समिति, शेर का डांडा के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत एवं सचिव पी सी पांडे के मार्गदर्शन में पूर्व प्रदत्त सूचना के क्रम में दिनाँक 13 जुलाई को कार्यकारिणी की एक महत्तवपूर्ण बैठक आयोजित कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मंगलवार 23 जुलाई 2024 को रामलीला प्रांगण में अपराह्न 4 बजे से सुंदर काण्ड का आयोजन किया जायेगा। सुन्दर काण्ड के पश्चात इस वर्ष के रामलीला मंचन हेतु तालीम प्रारंभ कर दी जाएगी। इसमें सभी सदस्यों को बुलाया गया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए। जिनमें रामलीला परिसर की रंगाई-पुताई, मंच हेतु दरी ब्यवस्था हेतु नाप जोख, पर चर्चा हुई।
साथ ही यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि रामलीला मंचन करने वाले पात्रों को समिति की तरफ से इस बार प्रतीक चिन्ह के रूप में मोमेंटो प्रदान किए जाएंगे। बैठक में तालीम हेतु विभिन्न सदस्यों को निम्न दायित्व दिए गए। हार्मोनियम – श्री खुशाल सिंह रावत, श्री हिम्मत सिंह, ललित गिरी गोस्वामी।
तबला- पूरन चंद्र पांडे, श्री संतोष पंत, श्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट, गौरव जोशी, व्यवस्थागत सहयोग- श्री इंद्र सिंह रावत, चारु पंत, श राजेश जोशी
आयोजन सहयोग- समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य। नव साँस्कृतिक सत्संग समिति के संरक्षक श्री महेश चन्द्र तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस महत्तवपूर्ण बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत एवं संचालन समिति के सचिव पूरन चन्द्र पांडे द्वारा किया गया। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष संतोष पंत, कोषाध्यक्ष विनोद सनवाल, सूचना प्रसारण मंत्री दीपक पांडे, सम्प्रेषक ललित मोहन पांडे, सह कोषाध्यक्ष श्री दीपक जोशी, उप सचिव डॉo हिमांशु पांडे, सहित वरिष्ठ सदस्यों कैलाश चंद्र जोशी, ललित गिरी गोस्वामी, इंद्र सिंह रावत, राजेश जोशी, कंचन चंदोला, भैरव सिंह बिष्ट, कुँवर सिंह रावत, गणेश लोहनी आदि सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement