रैली में यातायात नियमों का उलंघन , आठ वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई

नैनीताल। नैनीताल में सोमवार को रोड हंटर बैनर तले निकाली गई कार रैली में यातायात नियमों का उलंघन करना युवाओं को भारी पड़ा। रैली में कार के सीसे से बाहर निकलकर चलने पर पुलिस ने आठ वाहन स्वामियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। बता दें कि बीते सोमवार को रोड हंटर के बैनर तले युवाओं की ओर से महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के खिलाफ कार रैली का आयोजन किया। कार रैली के दौरान युवा कार के सीसों से बाहर निकलकर नारेबाजी करते नजर आए। रैली मल्लीताल से तल्लीताल व तल्लीताल से मल्लीताल तक निकाली गई। रैली की वापसी में कोतवाल हरपाल सिंह कोतवाली के बाहर खड़े थे। इस दौरा युवा कार के सीसों से बाहर लटककर डीआजी कार्यालय से गुजरे। जिस पर कोतवाल ने कार्रवाई की तो देर तक कोतवाली में युवाओं का जमावड़ा लगा रहा। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उलंघन करने पर आठ वाहन स्वामियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। कहा कि यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  पं. गोविन्द बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति, नैनीताल द्वारा भारत रत्न, महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक एवं समाज सुधारक पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शिल्पकार सभा के वर्तमान अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्रा को विशेष रूप से तथा शिल्पकार सभा नैनीताल को उसके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं समाजहित में योगदान के लिए सम्मानित किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad